छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी रायपुर में देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में जबकि सबसे कम 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, महासमुंद, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button