
Rajnandgaon : रंगारंग बाल मेला और आदिवासी जनजाति गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया..
राजनांदगांव, महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में एक रंगारंग बाल मेला और आदिवासी जनजाति गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, जो समारोह में उपस्थित सभी दर्शकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बने।
बाल मेला के दौरान कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी क्रिएटिविटी और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने बनाए हुए सामान और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया, जिससे मेला का माहौल और भी रोचक और जीवंत हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रचनात्मक और शैक्षिक स्टॉल्स के माध्यम से अपने हुनर को दिखाया, और यह आयोजन बच्चों के उत्साह और सामूहिक प्रयासों का उदाहरण बना।
इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश बघेल, प्राचार्य एम सिंह और वरिष्ठ व्यायाता एसपी तिवारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा। आदिवासी संस्कृति को दिखाते हुए नृत्य प्रदर्शन किया गया। कक्षा 6 से 12वीं के बच्चों के द्वारा बनाए गए स्टॉल्स खास रहे। बच्चों की ओर से रचनात्मक कला और शिल्प प्रदर्शन किया गया। संयुक्त प्रयासों से आदिवासी जनजाति गौरव और बाल मेला को एक यादगार आयोजन में बदल दिया गया। विद्यार्थियों के लिए न केवल मनोरंजन का अवसर था।



