
CG : सम्पूर्णता अभियान 2.0 : प्रतापपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का किया गया आयोजन…
सूरजपुर । नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखंड प्रतापपुर में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आउटरीच गतिविधियों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 – 6 वर्ष के बच्चों का वजन एवं ऊँचाई मापन किया गया तथा पोषण प्रदर्शन, गोदभराई एवं न्योता भोज जैसे सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यालयों में विज्ञान आधारित क्विज, भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, गर्भवती माताओं, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। यह आयोजन स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा संकेतकों में सुधार की दिशा में प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।



