छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: डोंगरगढ़ मेला घूमने आई महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

डोंगरगढ़। शासकीय नवीन महाविद्यालय मगंचूवा (जिला बालोद) में सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत भिलाई-03 निवासी एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी का सोने का मंगलसूत्र भीड़भाड़ के बीच चोरी हो गया।

पीड़ित ने बताया कि 26 सितम्बर 2025 को वह अपनी पत्नी श्रीमती निशा धार्मिक के साथ डोंगरगढ़ मेले में घूमने आए थे। सुबह लगभग 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच छोटी बंबलेश्वरी माता मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दर्शन कर वे मीना बाजार की ओर गए।

इसी दौरान उनकी पत्नी के गले से करीब 2 तोला वजनी, लगभग 50 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र किसी अज्ञात चोर ने उड़ा लिया। घटना का पता चलते ही उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button