Site icon Kadwaghut

CG: सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

बिलासपुर, 15 फरवरी। तखतपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने एक दिव्यांग युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय के मुताबिक, नगौई गांव निवासी सूरज भारती सोशल मीडिया पर अक्सर सरकार और हिंदू समाज के खिलाफ टिप्पणियां करता था। हाल ही में उसने देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों में पोस्ट साझा किया।

पोस्ट सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नाराज हो गए और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में केस दर्ज किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पोस्ट में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात भी लिखी थी। इसी क्रम में उसने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जनजातीय समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस पर जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने भी अलग से शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी सूरज भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने का आदेश मिला।

Read Also: CG: घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रेलर, गर्भवती महिला की मौके पर मौत

Exit mobile version