Site icon Kadwa Ghut

CG : सरगुजा में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया …

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

जशपुरनगर । प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है। ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है।

एवं अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकतें है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जशपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version