Site icon Kadwaghut

CG : SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत …

कांकेर। नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान नवीन कुमार की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जवान कैंप के मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे थे और खेल खत्म होने के लगभग 5 मिनट बाद उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। सीने में तेज दर्द महसूस होने पर उन्हें उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि नवीन कुमार SSB की 28वीं वाहिनी में तैनात थे और अंतागढ़ के गोड़बिनापाल कैंप में पदस्थ थे। वे दिल्ली के रहने वाले थे। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से कैंप में और जवान के परिवार में शोक की लहर है

Exit mobile version