छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने विवाद के दौरान उसके साथ बदसलूकी की और मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखा गया।

इसी दौरान इलाके में धार्मिक आस्था से जुड़ी एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना भी सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों द्वारा तुलसी माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने विरोध जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button