CG : इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, 6 घंटे का वाटर शटडाउन …
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर वासियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आज राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि शहर में 6 घंटे का शटडाउन रहेगा। दरअसल, आज नगर निगम द्वारा पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का काम चलेगा। बताया जा रहा है कि शाम के समय 11 पानी टंकियों तक पानी नहीं पहुंचेगा। जिसके चलते शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। पानी सप्लाई प्रभावित होने से 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। इसका असर लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, आमा सिवनी, देवपुरी और जोरा क्षेत्र शामिल है। नगर निगम अधिकारी नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि, 11 अप्रैल की सुबह से जल प्रदाय सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।



