छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज इन इलाकों में वज्रपात और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. शुक्रवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा अगले 4 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा गर्मी का सामना दुर्ग के लोगों ने किया, यहां 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. दो दिन बाद हल्की बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है. राजधानी में आज बादल गरजने के साथ बारिश हो सकता है. मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें