राजनांदगांव : माता कर्मा जयंती पर पेटेश्री में भवन का लोकार्पण …
डोंगरगांव| ग्राम पंचायत बोदेला के आश्रित ग्राम पेटेश्री में भक्त माता की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें मुख्य अतििथ विधायक दलेश्वर साहू थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जयश्री साहू, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, किसान नेता गुलाब वर्मा, अमरनाथ साहू, हेमंत साहू, मदन साहू, हेमंत साहू, निर्मला सिन्हा, इन्द्रसेन साहू, नरबद वर्मा, सरपंच सीमा साहू, उपसरपंच अनिता यादव थीं।
विधायक की अनुशंसा से स्वीकृत नवनिर्मित साहू समाज भवन का लोकार्पण किया गया। इसके पूर्व ग्राम में कर्मा माता की शोभायात्रा निकाली गई तथा सामूहिक पूजा आरती की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में ग्राम अध्यक्ष रामविलास साहू, दयाराम साहू, अशोक साहू, गोवर्धन साहू, दुष्यंत साहू, गोपाल साहू आदि मौजूद रहे।



