Site icon Kadwa Ghut

CG : विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण 2025-26 : निर्वाचन नामावलियों के अद्यतन कार्य की प्रगति पर हुई समीक्षा बैठक

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

दंतेवाड़ा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जारी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 01 जनवरी 2026 कार्यक्रम के तहत निर्वाचन नामावलियों के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लोकांश एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना पत्रक भरने एवं डिजिटाइजेशन कार्य की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा  आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में किए गए संशोधनों की जानकारी भी इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने डिजिटाइजेशन व मतदाता सूची सुधार कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा इसमें सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दंतेवाड़ा, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version