छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कब्र खोदकर निकाला शव पोस्टमार्टम कराया जाएगा…

बिलासपुर, लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पति ने उसके घर वालों को दी और उनकी मौजूदगी में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। दफन करने के 10 दिन बाद पुलिस ने अफसरों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया, अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला का है।

दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में रहने वाली 23 वर्षीय जया सांडे का पांच साल पहले गांव के अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। बीते 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और घर पर आराम करने लगी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो जया की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों और जया के घर वालों को दी गई। मायके वालों ने घर आकर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाए। तब गांव के लोगों ने उन्हें पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी।

इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने दिया। कफन-दफन के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन के शिकायत पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति के बाद राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतका का शव बाहर निकाला। अब सिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.