छत्तीसगढ़रायपुर जिला

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने IAS- केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, 2024 की चयन सूची के तहत मिला प्रमोशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा मंगलवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

यह पदोन्नति वर्ष 2024 की चयन सूची के अंतर्गत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई है। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

  1. तीरथराज अग्रवाल
  2. लीना कोसम
  3. सौमिल रंजन चौबे
  4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
  5. सुमित अग्रवाल
  6. संदीप कुमार अग्रवाल
  7. आशीष कुमार टिकारिहा

राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य के विभिन्न विभागों में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा।

Read Also: राजनांदगांव जिले का मामला: उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आशीष गंगवानी की दमदार पैरवी पर हाईकोर्ट ने अवैध ट्रांसफर आदेश किया रद्द

Related Articles

Back to top button