
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत संस्कार सिटी स्कूल के लिए चयन हुआ
राजनांदगांव, ग्राम डिलापहरी के छात्र वासु साहू पिता चेतन साहू का उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत कक्षा 6 के लिए संस्कार सिटी स्कूल के लिए चयन हुआ है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल डिलापहरी के छात्र वासु का कक्षा 5वीं में 92 प्रतिशत के साथ ही नवोदय परीक्षा में भी उत्कृष्ट परिणाम रहा।



