
Rajnandgaon: अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अशांति फैलाने की आशंका पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत चिखली पुलिस ने संदीप पटेल निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 03, छबिलाल निर्मलकर निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 08 काई तालाब के पास और शुभम यादव निवासी चिखली रमन बाजार के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि तीनों द्वारा वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने और अप्रिय घटना होने की आशंका की स्थिति निर्मित की जा रही थी।
मामले में पुलिस ने तीनों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



