छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बाइक चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

राजनांदगांव।
चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम गठुला में मंडई के दौरान अज्ञात चोर ने स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल सीजी-08.बी.ई 3681 पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित हेमंत श्रीवास की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना 2 जनवरी 2026 की शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच की है। अज्ञात चोर द्वारा घर के सामने खड़ी मोटर साइकिल चोरी कर ली गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है तथा चोरी गए वाहन की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: जिले में दो जगह चाकूबाजी, 6 घायल, 2 को किया गया रिफर