
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : व्यवसायी के खाते से ऑनलाइन ठगी…
राजनांदगांव, शहर के पूनम कालोनी में रहने वाले व्यवसायी से 2 लाख 74 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई है।
व्यवसायी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खाते में उक्त राशि थीए लेकिन जब बीते दिनों वे बैंक पहुंचे तो उनके खाते से राशि का ऑनलाइन आहरण कर लिया गया था। जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।




