
Rajnandgaon : हायर सेंकडरी स्कूल में 3 स्टूडेंट्स बेहोश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया…
अंबागढ़ चौकी, ब्लाक के ग्राम आमाटोला के हायर सेंकडरी स्कूल में 3 स्टूडेंट्स के बेहोश होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक छात्र व दो छात्राएं हैं। तीनों ही हायर सेकंडरी कक्षाओं के हैं। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि दोनों छात्राओं का इलाज चौकी हॉस्पिटल में जारी है।
शुक्रवार को सुबह स्कूल में रोज की तरह प्रार्थना हुई। इसी दौरान बारहवीं वाणिज्य में पढ़ने वाला छात्र बेहोश होकर गिर गया। जिसे देखकर पास की मौजूदगी दो छात्राएं भी बेहोश हो गईं। तीनों को आनन-फानन में चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां छात्र के स्थिति को देखते हुए उसे राजनांदगांव रेफर किया गया है। वहीं दो छात्राओं का इलाज चौकी में ही जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, स्कूल प्राचार्य केशव रामटेके सहित अन्य स्टाफ भी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां छात्रों के स्थिति की जानकारी ली। तीनों के बेहोश होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।




