
Rajnandgaon : शराब में नकली लेबल लगाकर किया अवैध बिक्री, गिरोह गिरफ्तार…
राजनांदगांव, मध्यप्रदेश की शराब में छग का नकली लेबल लगाकर अवैध बिक्री करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से करीब 7 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त की है। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए के करीब है। वहीं मुख्य आरोपी के मकान से छग के दो अलग-अलग ब्रांड का नकली लेबल व स्टीकर भी जब्त किया गया है।
एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को डोंगरगढ़ के मुसरा कला गांव में एक आदतन शराब कोचिया के घर में एमपी की बड़ी मात्रा में शराब डंप होने की सूचना मिली। इसके बाद बुधवार रात पुलिस टीम ने मुसरा कला में रहने वाले मुख्य आरोपी बीरबल वर्मा के घर में दबिश दी। जहां बीरबल और उसके सहयोगी चंद्रकांत वर्मा उर्फ सोनू के कब्जे से करीब 7 पेटी एमपी की शराब जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने शराब महाराष्ट्र देवरी के रहने वाले बलबीर िंसंह भाटिया द्वारा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बलबीर िंसंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
घर में ही शराब का लेबल बदलकर बेचने की तैयारी पुलिस ने बताया कि आरोपी बीरबल वर्मा अपने घर में ही एमपी की शराब में लगे लेबल को गर्म पानी की मदद से बाहर निकालता था। इसके बाद उसमें छग में बिकने वाले शराब ब्रांड का नकली लेबल लगाता था। आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में नकली लेबल भी जब्त हुआ है। जिसे आरोपी बलबीर िंसंह उपलब्ध कराता था।



