बॉलीवुडमनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर हुआ बड़ा उलटफेर! ‘धुरंधर’ के बाद Akshaye Khanna ने रचा ऐसा इतिहास, जो अब तक सिर्फ Shah Rukh Khan के था नाम

नई दिल्ली। शांत स्वभाव और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले Akshaye Khanna ने साल 2025 में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस समीकरण ही बदल दिए हैं। सुपरहिट फिल्म धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ अक्षय खन्ना एक ही कैलेंडर वर्ष में करीब ₹2000 करोड़ की ग्लोबल कमाई करने वाले गिने-चुने अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं।

वो खास क्लब, जिसमें एंट्री आसान नहीं

इस उपलब्धि के साथ अक्षय खन्ना अब Shah Rukh Khan के बाद ऐसे दूसरे भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जिनकी फिल्मों ने एक ही साल में दुनियाभर में ₹2000 करोड़ के आसपास का कारोबार किया हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान ने 2023 में पठान, जवान और डंकी के जरिए बनाया था।

विलेन बनकर छा गए अक्षय

2025 अक्षय खन्ना के करियर का सबसे दिलचस्प साल इसलिए भी रहा, क्योंकि इस दौरान उन्होंने दोनों ही बड़ी फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं—और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका साबित हुईं।

साल की शुरुआत में रिलीज हुई छावा में अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभाया। उनकी गंभीर और प्रभावशाली अदाकारी को जमकर सराहा गया। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग ₹809 करोड़ की कमाई कर लंबे समय तक 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म का ताज पहना।

इसके बाद दिसंबर में आई धुरंधर ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। गैंगस्टर रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना इतने दमदार नजर आए कि बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद वे सबसे अलग छा गए। फिल्म अब तक ₹1191 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और आगे भी कमाई जारी रहने की उम्मीद है।

अब सवाल—कौन टक्कर देगा?

छावा और धुरंधर की संयुक्त कमाई ने अक्षय खन्ना को करीब ₹2000 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया है। आमिर खान, प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे सितारे इस आंकड़े के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन एक ही कैलेंडर साल में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले नॉन-खान एक्टर फिलहाल अक्षय खन्ना ही हैं।

यह भी पढे़ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज: शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर की वापसी, ईशान–संजू बाहर : India vs New Zealand ODI Series