छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव के इस वार्ड में नाली निर्माण पर विवाद, पार्षद ने लिखा आयुक्त को पत्र

राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38 में प्रस्तावित नई नाली निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड के निवासियों एवं दुकानदारों ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर आजाद चौक से ठेठवार पारा तक नई नाली निर्माण नहीं कराने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में क्षेत्र की नाली नियमित रूप से साफ रहती है और सफाई कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आती। साथ ही पुरानी नाली मजबूत एवं ईंट-सीमेंट से निर्मित है, जिससे उसे तोड़कर नई नाली बनाने की आवश्यकता नहीं बताई जा रही है।

इस संबंध में वार्ड पार्षद मणी भास्कर गुप्ता ने भी नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर निवासियों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जब क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा या आपत्ति नहीं है, तो जबरन पुरानी नाली को तोड़कर नई नाली का निर्माण कराना उचित नहीं होगा।

पार्षद ने निगम प्रशासन से निवेदन किया है कि उक्त मामले में जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए और प्रस्तावित नाली निर्माण पर पुनर्विचार किया जाए।

राजनांदगांव के वार्ड 38 में नाली निर्माण को लेकर विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय रहवासी और पार्षद दोनों ही नई नाली निर्माण के खिलाफ नजर आ रहे हैं और निगम प्रशासन से इसे रोकने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button