छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

डोंगरगढ़ विधायक भगवान सहस्त्रबाहु की योगदान बताना छोड़ कर रहे राजनीती – राजेश श्यामकर

⏩ डोंगरगढ़ विधायक को बताया नेत्रहीन कहा मंच नही पहचान पा रहे

उपरवाह – डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम खैरझिटी मे सिन्हा समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती का कार्यक्रम हुवा। जिस कार्यक्रम के मुख्यतिथि डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल थे। विधायक हर्षिता बघेल ने सामाजिक कार्यक्रम मे भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की योगदान समाज के प्रति कार्य व उनकी गाथा को बताना छोड़ राजनीती भाषा का प्रयोग किया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व डोंगरगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने पलटवार करते हुवें कहा की डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल की याददास्त चली गई है। उनको ये नही पता की वह राजनीतीक मंच नही बल्कि सामाजिक मंच
है। डोंगरगढ़ विधायक सिर्फ घोषणा करते करते दो साल बिता दिए। श्यामकर ने आगे कहा की कांग्रेस की सरकार सिर्फ घोटालो की सरकार थी। सबसे ज्यादा गिदावरी उनके हीं सरकार मे काटा गया था। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करकें दिखाता है। भाजपा के शासन मे किसान वर्ग, युवा वर्ग सहित सभी वर्ग के लोग खुश है। डोंगरगढ़ विधायक नेत्रहीन हो गई है। सामाजिक मंच मे सिर्फ भूपेश बघेल की तारीफ व उनके सरकार की तारीफे करती रही। एक भी भाषण भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव पर नही दी गई। उनको भाजपा की विकास दिख नही रहा है। हर्षिता बघेल सिर्फ घोषणा विधायक है। श्यामकर ने जमकर भड़ास निकालते हुवें कहा की सिन्हा समाज द्वारा जो मांग की गई है 10 लाख रूपये और पहले घोसणा की गई राशि देवांगन समाज का 3 लाख रूपये और सतनामी समाज का 3 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये की राशि डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल दो महीने मे राशि स्वीकृति कर कार्य प्रारम्भ कराया गया तो मै खुद राजेश श्यामकर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल का सम्मान करूंगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.