छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: भिलाई-रायपुर राजनांदगाव में ED का छापा, कई ठिकानों पर चल रही जांच

राजनांदगांव भिलाई/रायपुर। ईडी की टीम ने बुधवार सुबह राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के इस्पात नगरी भिलाई शिक्षक नगर राजनांदगाव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे अलग अलग वाहनों में भिलाई राजनांदगाव रायपुर पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक राजनांदगाव , भिलाई के सेक्टर-10 और नेहरू नगर क्षेत्र में ED की टीम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। भिलाई में रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के यहां रेड पड़ी है। सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के यहां भी छापा पड़ा है। रायपुर में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर भी ईडी की टीम जांच पड़ताल कर रही। बताया जा रहा कि यह कार्रवाई सीजीपीएससी घोटाले से जुड़ा है।कार्रवाई से जुड़े अधिकारियों ने फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ED की कार्रवाई के चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह से ही हलचल का माहौल है। टीम द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें