
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई..
उपरवाह, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शनिवार को ग्राम देवड़ोंगर में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
सरपंच नंदनी सेवता, आदिवासी समाज के अध्यक्ष बिसौहा राम, उपाध्यक्ष दिलीप नेताम, रिखीराम, कमल नेताम, कौशल सलाम और अन्य समाज प्रमुख उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी संस्कृति के समान में विचार-विमर्श हुआ।


