DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : अमृत धारा महोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क

15 फरवरी को शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त

एमसीबी/ जिले में आयोजित होने वाले अमृत धारा महोत्सव के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को कार्यक्रम स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजन के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार मुख्य मंच, ग्रीन रूम एवं जलपान व्यवस्था में शांति एवं व्यवस्थाओं के लिए लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ को दायित्व सौंपा गया है। उनके सहयोग के लिए श्रुति धुर्वे, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।


वहीं वीआईपी दीर्घा एवं बैठक व्यवस्था में शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु इंदिरा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केल्हारी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए विनीत कुमार सिंह, नजूल तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम दिवस पर निर्धारित स्थलों में उपस्थित रहकर समन्वय, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.