छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

जिला रजक समाज की बैठक सम्पन्न, मार्च में होगा होली मिलन समारोह व वार्षिक सम्मेलन

राजनांदगांव। जिला रजक समाज की बैठक विगत दिनों सामुदायिक भवन, दीनदयाल नगर, राजनांदगांव में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला रजक समाज के अध्यक्ष डॉ. एल. आर. निर्मलकर ने की।

डॉ. निर्मलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में 23 फरवरी को संत शिरोमणि पूज्य श्री संत गाडगे बाबा महाराज की जयंती के साथ सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करना पड़ा। अब सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि होली मिलन समारोह, जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन मार्च माह में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए शीघ्र ही समस्त परिक्षेत्र अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी परिक्षेत्र अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

डॉ. निर्मलकर ने यह भी स्पष्ट किया कि 23 फरवरी को संत शिरोमणि पूज्य गाडगे बाबा महाराज की जयंती सामाजिक भवन, दीनदयाल नगर, राजनांदगांव में जिला पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में सादगीपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला रजक समाज के मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।

Related Articles

Back to top button