Site icon Kadwa Ghut

Ranjnadgaon : विसर्जन झांकी में कई बदमाश धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव, विसर्जन झांकी के दौरान घूम रहे 40 गुंडे बदमाश और आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें कई आरोपी धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे। जिसकी सूचना के बाद पुलिस की अलग.अलग टीम ने इन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

झांकी पर्व के दौरान गुंडे बदमाशों की निगरानी के लिए पुलिस ने अलग.अलग टीम बनाई थी। पुलिस ने मुखबीर तंत्र के साथ अपने सिविल स्क्वॉड टीम को भी ए​क्टिव किया था। जिन्हें चाकू लेकर घूम रहे बदमाशों की सूचना मिलती रही। इन्ही सूचनाओं के आधार पर बसंतपुर पुलिस की टीम ने 28 गुंडे बदमाश और कोतवाली.चिखली पुलिस की टीम ने 12 आदतन बदमाशों और चाकू लेकर घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version