Site icon Kadwa Ghut

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज: शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर की वापसी, ईशान–संजू बाहर : India vs New Zealand ODI Series

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चोट से उबरकर लौटे शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी।

ईशान–संजू को मौका नहीं, राहुल–पंत पर भरोसा

टीम चयन में विकेटकीपिंग विभाग को लेकर चर्चा तेज थी। खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत और केएल राहुल पर भरोसा जताया। इस कारण ईशान किशन और संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिल सकी, जिससे फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।

हार्दिक–बुमराह को आराम, वर्कलोड मैनेजमेंट प्राथमिकता

आगामी ICC Men’s T20 World Cup को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बीसीसीआई के मुताबिक हार्दिक को फिलहाल एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी की अनुमति नहीं है, इसलिए उनका वर्कलोड संतुलित रखा जा रहा है।

श्रेयस अय्यर की वापसी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

चोट के बाद टीम में लौटे श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगी। यदि वे पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तो मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी।


न्यूजीलैंड वनडे के लिए भारतीय टीम

*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन


वनडे सीरीज का शेड्यूल

यह भी पढे़ : INDW vs SLW: 17 साल की जी कमलिनी कौन हैं? स्मृति मंधाना की जगह मिला डेब्यू मौका

Exit mobile version