IPL सट्टे के हाईटेक रैकेट पर राजनांदगांव पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 20 लाख से अधिक की जप्ती

राजनांदगांव।आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कृषि फार्महाउस से संचालित इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने छापा मारकर 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से लैपटॉप, मोबाइल, कार सहित कुल ₹20.23 लाख की जप्ती की गई है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में साइबर सेल, थाना घुमका, बसंतपुर और लालबाग की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की।
टीम ने ग्राम खैरझिटी स्थित एक फार्महाउस में दबिश देकर इस संगठित सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया।जांच में सामने आया कि आरोपी “सांई ऐप” के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे, जहां हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा था। सट्टे का पूरा हिसाब-किताब कोड भाषा में लिखा जा रहा था।जप्ती में शामिल सामान:1 लैपटॉप (चार्जर सहित)9 मोबाइल फोन1 सट्टा लेखा कॉपी1 होंडा सिटी कार व 1 अन्य कारनगद ₹900सट्टा पट्टी में दर्ज ₹7,68,000कुल जप्ती मूल्य ₹20,23,950 आंका गया है।
कानूनी कार्रवाई:आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 111 (संगठित अपराध) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी:नितिन उर्फ लिंबू नेपाली, अमित सोनी, रियाज खान, चन्द्रशेखर सिन्हा और जसमीत सिंह शामिल हैं, जिनमें से कुछ के आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं।इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल के डीएसपी एलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। राजनांदगांव पुलिस की इस सर्जिकल स्ट्राइक को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।



