छत्तीसगढ़रायपुर जिला

कांग्रेस-भाजपा में श्रेय लेने मची होड़- भोलापुर में सड़क एवं स्वास्थ्य की स्वीकृति मिलने पर

छुरिया- जिले के सबसे बड़े विकासखण्ड छुरिया के ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार द्वारा सड़क एवं स्वास्थ्य योजनाओं की स्वीकृति मिलने पर भाजपा एवं कांग्रेसियों में श्रेय लेने का होड़ मचा हुआ है । जो इन दिनों सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में छाया हुआ है.

उल्लेखनीय है कि खुज्जी विधानसभा के विकासखण्ड छुरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भोलापुर भाजपा एवं कांग्रेस का राजनीति का प्रमुख केन्द्र बन गया है । इस पंचायत में हाल में ही भोलापुर एवं बैरागीभेंड़ी चार किलोमीटर सड़क मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग को 6 करोड़ की स्वीकृति मिली थी । उसके बाद उपस्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति मिलते ही कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विधायक भोलाराम साहू के अथक प्रयास एवं विधानसभा पटल पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामसिंह जायसवाल के समक्ष इन समस्याओं को लेकर शीघ्र इन मांगों को पूरा करने की मांग की थी, और । सड़क एवं स्वास्थ्य पर स्वीकृति मिलते ही इस श्रेय को विधायक साहू की उपलब्धि बता रहे हैं ।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा एवं जिला भाजपा पदाधिकारी चंद्रिका प्रसाद डड़सेना एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष कान्ता साहू ने इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के एक साल के भीतर ग्राम पंचायत भोलापुर के ग्रामीणों की प्रमुख मांग को गंभीरता से लेते हुए करोड़ों रूपये की सड़क एवं स्वास्थ्य सुविधा की स्वीकृति प्रदान की है जिसे भाजपा सरकार की इस क्षेत्र को सौगात मानकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट कर रहे हैं। फिलहाल भाजपा एवं कांग्रेसियों में भोलापुर में स्वीकृत निर्माण कार्यों का श्रेय लेने का होड़ सोशल मीडिया में घमासान मचा हुआ है, जो कि छुरिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi