सेहत - स्‍वास्‍थ्‍य

खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार

रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से होगा गजब का फायदा

महिलाओं के शरीर में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। एनर्जी लेवल लो लगता है और आलस छाया रहता है। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी हो रही है तो इसके लिए खाने में कुछ खाल चीजों को शामिल करें। खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर भोजन का सेवन करें। कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश भी खून की कमी को दूर करने में असरदार साबित होता है। इसके अलावा छुहारा और खजूर खाने से भी खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। रोजाना 1 महीने तक किशमिश का सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं

किशमिश का सेवन खून बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन में सुधार आता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए किशमिश अच्छा ड्राई फ्रूट है। इसके लिए भीगी हुई किशमिश फायदा करती हैं। रात में 10-15 किशमिश धोकर साफ पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को पी लें और भीगी हुई किशमिश को खाली पेट खा लें। इस तरह किशमिश का सेवन करने से आपको काफी जल्दी फायदा होगा। किशमिश में आयरन के अलावा पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है। 30 दिन तक रोजाना किशमिश खाने से एनीमिया को ठीक किया जा सकता है।

पानी में भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

रातभर पानी में भीगी हुई किशमिश खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे आप सीजनल बीमारियों के खतरे से दूर रहते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने बीमारियां कम अटैक करती हैं।

रोजाना भीगी किशमिश खाने से भरपूर फाइबर मिलता है जिससे कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। जिन लोगों को कॉंस्टिपेशन की समस्या रहती है वो भीगी हुई किशमिश जरूर खाएं।

किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। इससे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। बढ़ती उम्र के बच्चों को किशमिश जरूर खिलानी चाहिए।

जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उन्हें भी रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश मुंह के इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है।

हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए ये फायदेमंद है। किशमिश में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.