Site icon Kadwa Ghut

किसान हितों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट

किसान हितों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट

किसान हितों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट


राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।


भेंट के दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के किसानों की वर्तमान स्थिति, कृषि क्षेत्र की चुनौतियां, सिंचाई, समर्थन मूल्य, उन्नत बीज, खाद की उपलब्धता, कृषि आधारित रोजगार एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु संगठन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सदैव किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएँ—जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई परियोजनाएँ—किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।


डॉ. रमन सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें, ताकि किसान सशक्त और समृद्ध बन सकें। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की भूमिका केवल संगठनात्मक ही नहीं, बल्कि किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुँचाने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
भेंट के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा दादू राम सोनकर वि बि जी राम जी के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र सिंह सहित पार्षद एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि सिन्हा,राजा माखीजा,राजेंद्र जैन ,नमिताब जैन,भागचंद गिड़िया,सोनू वर्मा ,जितेंद्र वर्मा, मनीष सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version