DPR छत्तीसगढ समाचारबलौदाबाजार ज़िला

CG : ’कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांग की समस्या पर त्वरित कार्यवाही,घर के सामने कचरा भरे घुरवा से मिली निजात’

बलौदाबाजार, अपने निर्माणाधीन पीएम आवास के सामने अवैध कब्ज़ा कर बनाए घुरवा के बिखरे कचरा और बदबू से परेशान दिव्यांग मालिक राम ध्रुव की समस्या का  कलेक्टर जनदर्शन में त्वरित समाधान हो गया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एसडीएम एवं तहसीलदार ने टीम गांव भेजकर अतिक्रमण हटवाया और घुरवा का समतलीकरण कराया गया।

तहसील सुहेला अंतर्गत ग्राम शिकारी केशली निवासी दिब्यांग मालिक राम ध्रुव विगत मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी को अपनी समस्या बताते हुए आवेदन दिया।मालिक राम ने बताया कि उनकी पत्नी  पुनिया बाई ध्रुव के नाम से ग्राम पंचायत शिकारी केशली में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है जिसे गांव के आबादी भूमि पर आवास निर्माण शुरू किया है। निर्माणाधीन आवास के सामने अन्य व्यक्ति द्वारा घुरवा खोदकर कचरा फेंका जा रहा है  जिससे  घर के सामने कचरा  और दुर्गन्ध फैलने से परेशानी हो रही है।

जनदर्शन में दिये आवेदन पर त्वरित कार्यवाही होने से मालिक राम ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा है कि अब उनके घर के सामने घुरवा का समतलीकरण हो गया है जिससे अब अच्छा अनुभव हो रहा है। जनदर्शन में त्वरित कार्यवाही होने से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो रहा है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.