Site icon Kadwa Ghut

Kriti Sanon ने पूरी की ‘कॉकटेल-2’ की शूटिंग…

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन गुरुवार से ही सोशल मीडिया पर छाई हैं, क्योंकि एक्ट्रेस की लेटेस्ट फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का दमदार टीजर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

टीजर में प्यार, इमोशन और एक्शन तीनों देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक और फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और फिल्म के रैप-अप होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘कॉकटेल-2’ के इटली शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और टीम के साथ इटली की प्यारी-प्यारी फोटोज पोस्ट की हैं।

Exit mobile version