छत्तीसगढ़DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

क्या आपके भी खाते में आई महतारी वंदन योजना की राशि ? मिनटों में ऐसे चेक करें Status – Mahtari Vandan Yojana

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना के तहत एक और बड़ी राहत लेकर आई है। राज्य सरकार ने इस योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत 67,71,012 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1000 की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। Mahtari Vandan Yojana

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस मासिक सहायता से कई महिलाएं छोटे व्यवसायों की शुरुआत कर रही हैं और परिवार की आय में सहयोग दे रही हैं।

यह भी पढे : Rajnandgaon: राजीव नगर वार्ड में फूल बेचने गई महिला के घर चोरी, आलमारी तोड़कर हजारों के गहने पार….

साल में मिलते हैं ₹12,000
महतारी वंदन योजना Mahtari Vandan Yojana के तहत हर पात्र महिला को प्रति माह ₹1000 यानी सालाना ₹12,000 की सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ विवाहित महिलाओं के साथ-साथ तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को भी मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को 10 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया था।

आपको पैसे मिले या नहीं? ऐसे मिनटों में चेक करें स्टेटस

अगर आपके खाते में किस्त नहीं आई है तो आप घर बैठे आसानी से स्टेटस चेक कर सकती हैं:

  1. महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    mahtarivandan.cgstate.gov.in
  2. होम पेज पर मौजूद “शिकायत करने” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
  4. अपनी समस्या या शिकायत का विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  5. यदि ऑनलाइन शिकायत दर्ज न हो पाए, तो हेल्पडेस्क पर कॉल करें।
  6. हेल्प डेस्क नंबर – +91-7712234192

इस प्रक्रिया के माध्यम से महिलाएं अपनी किस्त की स्थिति जान सकती हैं और किसी भी तरह की समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button