Site icon Kadwa Ghut

CG : लमना और झाबर में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 11 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

गौरेला पेंड्रा मरवाही, गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना में और पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत झाबर में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 11 दिसम्बर शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड में आमंत्रित किया गया है। दुकान संचालन हेतु संबंधित पंचायतों के स्वसहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Exit mobile version