Rajnandgaon: दिग्विजय महाविद्यालय का स्वशासी परीक्षा परिणाम घोषित होने प्रारंभ
राजनांदगांव. शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के सवशासी स्नातकोत्तर तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर की कुछ कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
जिसके अनुसार एमएससी तृतीय सेमेस्टर कंप्यूटर साइंस का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत, समाजशास्त्र तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 83 प्रतिशत, पीजी डिप्लोमा योग का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत एम ए समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम से 70 प्रतिशत, एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत , एम ए हिंदी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत, राजनीति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत एवं एमएससी प्रथम सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र का परीक्षा परिणाम 79 प्रतिशत रहा ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय के स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा का समापन 10 दिसंबर को हुआ था इसके पश्चात 29 दिसंबर से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहे हैं तथा शेष कक्षाओं के परीक्षा परिणाम भी जल्द जारी कर दिया जाएगा ।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने ओवरटेक के दौरान मारी कार को टक्कर



