छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव में बड़ा हादसा: निरंकारी फर्नीचर का सामान चढ़ाते समय छज्जा गिरा, 1 की मौत, 3 घायल
राजनांदगांव। निरंकारी फर्नीचर के सामान की डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सामान को रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ाया जा रहा था, तभी अचानक छज्जा गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढे़ : CG : पेंशन शिविर का आयोजन 30 जनवरी को …




