राजनांदगांव। ग्राम माथलडबरी मेन रोड पर सड़क हादसे में साइकिल से खेत जा रहे बुजुर्ग को तेज व लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले डोंगरगांव अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित के पुत्र ने उसे 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3:15 बजे अपने परिचित ने फोन कर सूचना दी कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव ले जाया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर देखा गया कि पिता के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एनबी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि पीड़ित बुजुर्ग साइकिल से खेत जा रहे थे। जैसे ही वे माथलडबरी मेन रोड पर जीवराखन धनकर के खेत के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BA 0205 के चालक निलेश साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम कोकपुर, ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे को आसपास मौजूद लोगों ने देखा।
एक जनवरी को थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के संबंध में 1 जनवरी 2026 को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: गांजा पीने से मना करना पड़ा भारी, युवक ने राजमिस्त्री से की मारपीट
