धर्म-कर्म

Merry Christmas 2025: दिल छू लेने वाली क्रिसमस विशेज़ और मैसेज, जो अपनों को कर देंगे खुश

Merry Christmas 2025: क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को पूरे उत्साह और खुशियों के साथ मनाया जाता है। यह दिन ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु यीशु मसीह के जन्म की याद में मनाया जाता है। भारत समेत दुनिया भर में इस मौके पर चर्चों में प्रार्थनाएं होती हैं, घर-बाजार रोशनी से सजते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक में अलग ही उमंग देखने को मिलती है।

क्रिसमस ट्री, लाल पोशाक में सैंटा क्लॉज, केक और गिफ्ट्स, ये सब मिलकर इस दिन को और भी खास बना देते हैं। साथ ही, अपनों को विशेज और मैसेज भेजकर शुभकामनाएं देने की परंपरा भी इस त्योहार की खूबसूरती बढ़ा देती है। अगर आप भी इस क्रिसमस अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को दिल से शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये चुनिंदा क्रिसमस विशेज और कोट्स आपके काम आएंगे।

Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi

1.
आओ भूलकर सारे ग़म,
दिलों में भरें एक-दूजे के लिए प्यार।
हर आने वाला दिन लाए खुशियों की बहार,
इसी दुआ के साथ मनाएं क्रिसमस का त्योहार।
Merry Christmas 2025!

2.
क्रिसमस आए बनके उजाला,
खुल जाए किस्मत का हर ताला।
हमेशा मेहरबान रहे ऊपर वाला,
यही दुआ करता है चाहने वाला।
Happy Christmas 2025!

3.
क्रिसमस का त्योहार खुशियां लेकर आए,
आपके जीवन में प्यार और शांति भर जाए।
हर दिन मुस्कान से सजा रहे आपका संसार,
मेरी ओर से क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं।

4.
देवदूत बनकर कोई आए,
आपकी हर उम्मीद पूरी कर जाए।
क्रिसमस के इस पावन दिन पर,
तोहफों संग ढेरों खुशियां दे जाए।
Merry Christmas 2025!

5.
खुदा से क्या मांगू आपके वास्ते,
सदा खुशियां हों आपके रास्ते।
हंसी यूं सजी रहे चेहरे पर,
जैसे फूलों में रहती है खुशबू हर पल।
Merry Christmas 2025!

6.
सैंटा क्लॉज आए आपके द्वार,
खुशियों से भर दे आपका संसार।
सेहत, सुख और सफलता मिले हर बार,
क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं बार-बार।

7.
आंखों में सजे जो भी सपने,
दिल में छुपी जो भी अभिलाषाएं।
ये क्रिसमस उन्हें सच कर जाए,
आपके लिए यही हैं हमारी शुभकामनाएं।

8.
क्रिसमस की ठंडी रातों में,
खुशियों की मीठी सौगात हो।
परिवार का साथ, दोस्तों का प्यार,
आपका हर दिन खास हो।
Merry Christmas 2025!

9.
इस क्रिसमस जीवन खुशियों से भरा हो,
बिल्कुल क्रिसमस ट्री की तरह सजा हो।
भविष्य आपका रहे हमेशा उज्ज्वल,
तारों सा चमकता हर रास्ता हो।
Merry Christmas 2025!

10.
क्रिसमस का यह प्यारा दिन,
लाए जीवन में नई रोशनी।
हर सपना पूरा हो आपका,
दिल में बस जाए सच्ची खुशी।
Merry Christmas 2025!

इन संदेशों को आप WhatsApp, Facebook, Instagram या कार्ड्स पर शेयर करके अपने अपनों का दिन और भी खास बना सकते हैं। इस क्रिसमस प्यार बांटें, मुस्कान फैलाएं और खुशियों के साथ त्योहार का आनंद लें।