छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : हत्या और लूट की घटनाओं के प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया…

रायपुर। रायपुर पुलिस ने थाना खरोरा और तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की घटनाओं के प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तीन मुख्य आरोपियों के साथ-साथ विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल, दो धारदार हथियार, एक मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की है। घटना विवरण के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना खरोरा क्षेत्र के ग्राम बरौड़ा स्थित किंग ढाबा के सामने

मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने ग्राम ससहा निवासी शिव कुमार साहू से लूट का प्रयास किया। आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल शिव कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी सूरज साहू की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 861/25 के तहत धाराओं 103(1), 309(5), 309(6), 311 और 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। समान दिन थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम बहेसर तालाब के पास संदीप यादव और उसके साथी के साथ लूट की घटना हुई। मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार दिखाकर दोनों से मोबाइल और नगदी लूट लिया। संदीप यादव पर भी वार किया गया। प्रार्थी पूरन यादव की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 563/25 के तहत धारा 309(6) और 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों, प्रार्थियों और आहत व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और मुखबीर जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

इस कार्रवाई में थाना खरोरा के अपराध क्रमांक 861/25 में आरोपी खिलेश कुमार उर्फ दादू (19 वर्ष), विक्की उर्फ विकास साहू (19 वर्ष), और ओमकार साहू उर्फ कोंदा (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और दो धारदार हथियार बरामद किए गए। इसी प्रकार, थाना तिल्दा नेवरा के अपराध क्रमांक 563/25 में खिलेश कुमार उर्फ दादू, विक्की उर्फ विकास साहू और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया गया, और उनके कब्जे से लूट का मोबाइल और नगदी रकम बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है, जिसमें और अपराध उजागर होने की संभावना है। रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून का सहयोग करें।

गिरफ्तार आरोपी विवरण: थाना खरोरा (861/25): खिलेश कुमार उर्फ दादू, पिता गणेश राम साहू, 19 वर्ष, सारागांव भाठापारा, खरोरा। विक्की उर्फ विकास साहू, पिता सुरेश साहू, 19 वर्ष, ग्राम निलजा वार्ड 14, खरोरा। ओमकार साहू उर्फ कोंदा, पिता अमरू साहू, 22 वर्ष, ग्राम निलजा पवनी रोड, खरोरा। थाना तिल्दा नेवरा (563/25): खिलेश कुमार उर्फ दादू, पिता गणेश राम साहू, 19 वर्ष, सारागांव भाठापारा, खरोरा। विक्की उर्फ विकास साहू, पिता सुरेश साहू, 19 वर्ष, ग्राम निलजा वार्ड 14, खरोरा। विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.