छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : डायरिया के 18 मरीज ,स्वस्थ्य विभाग अलर्ट…

मोहला । मोहला में डायरिया का प्रकोप सामने आया हैं। यादव पारा इलाके से लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। बीते दो दिनों में नौ मरीज अस्पताल पहुंचे जिनमें से तीन को गंभी हालत में रेफर किया गया। शुक्रवार तक कुल 18 मरीज दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, पांच का उपचार मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है ,और तीन को रेफर किया गया हैं।


स्थिति गंभीर होते देख स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बीएमओ मोहला सीमा ठाकुर ने बताया कि मंगलवार से मरीज सामने आने के बाद बुधवार सुबह से मितानिनों की टीम को सर्वे के लिए लगाया गया। वार्ड क्रमांक आठ ,नौ और 10 के 153 घरों का सर्वे किया गया लेकिन इनमें किसी भी घर से नया मरीज नहीं मिला। बीएमओ ने बताया कि पीएचई विभाग को पानी की जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि बीमारी के स्त्रोत का पता लगाया जा सके।

संपवेल से प्रदूषित पानी आपूर्ति की आशंका
गंदे पानी की सप्लाई से डायरिया फैलने की आशंक जताई जा रही हैं बारिश में पहले भी घर-घर तक गंदा पानी पहुंच चुका है जिसे पंचायत और पीएचई की टीम ने सुधारा था। मोहला ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र पुरामे ने बताया कि पाइपलाइन कहीं से फटी नही है। थाना के सामने स्थित पुराने संपवेल में बारिश का पानी रिसकर अंदर जा रहा है,जिससे गंदे पानी की सप्लाई से इनकर नहीं किया जा सकता। हालांकि पीएचई की ओर से समय – समय पर क्लोरीनेशन किया जा रहा है। बारिश के बाद नया संपवेल बनाने की तैयारी है।

इसे भी पढ़े : CG : दुर्गा विसर्जन के दौरान जानलेवा हमला,कांग्रेसी नेता घायल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.