छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : जिले 27 उपार्जन केन्द्रों में 6 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी, 20 हजार 500 क्विंटल धान का हुआ उठाव

पारदर्शी धान खरीदी, किसानों का मजबूत हुआ भरोसा


      जिले में स्थापित 27 खरीदी केंद्रों के माध्यम से अब तक 6 लाख 22 हजार 851 क्विंटल धान की खरीदी हुई हैं वही लगभग 20 हजार 500 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। यह उपलब्धि प्रशासन सहकारी समितियों और किसानों के आपसी समन्वय का परिणाम है। जिससे सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहें हैं।


       किसानों को सुविधाओं के मद्देनजर खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसानों को समय पर धान बेचने का अवसर मिल रहा है। डिजिटल तौल, त्वरित रसीद वितरण और पारदर्शी भुगतान प्रणाली ने किसानों का भरोसा  शासन के प्रति मजबूत किया है। किसानों ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक रही है। ग्राम संगली निवासी किसान श्री राघुनाथ ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफल धान खरीदी न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर रही है, बल्कि शासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा रहा है।  

Related Articles

Back to top button