
मोहला: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर
मोहला। जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, आईटीआई, नर्सिंग तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते है। उनके लिए शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा यह प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in
के माध्यम से संचालित की जा रही है। विद्यार्थी अपने नवीन तथा नवीनीकरण दोनों प्रकार के आवेदन इसी वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। अंतिम तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– हार्ड कॉपी जमा करना एवं आधार-सीडेड सक्रिय बैंक खाता की प्रविष्टि अनिवार्य
जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, वे अपने आवेदन की हार्ड कॉपी बिना विलंब अपने अध्ययनरत् संस्था में जमा करें। ताकि संस्था द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगा। छात्रवृत्ति भुगतान सीधे विद्यार्थियों के आधार-सीडेड सक्रिय बैंक खातों में किया जा रहा है। सभी विद्यार्थी आनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड एक्टीव बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।






