मोहला | जनजातीय विकास एवं उत्थान संगठन जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, उत्थान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से निरंतर विविध गतिविधियां संचालित कर रहा है। संगठन का मुख्य लक्ष्य जनजातीय समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक संरक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
अंचलों में शिक्षा को बढ़ावा देने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा, पुस्तक वितरण एवं शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पोषण जागरूकता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
