Site icon Kadwa Ghut

मोहला : सियाराम ने ”तुंहर टोकन ऐप” से घर बैठे प्राप्त किया टोकन

मोहला : सियाराम ने ''तुंहर टोकन ऐप'' से घर बैठे प्राप्त किया टोकन

– एकटकन्हार धान उपार्जन केंद्र में 120 क्विंटल धान का किया विक्रय, पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया की सराहना

     मोहला । जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुगम, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। शासन द्वारा लागू की गई डिजिटल प्रणाली और उपार्जन केंद्रों की सुदृढ़ व्यवस्था से किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही जिले में धान खरीदी में तेजी आयी है।

मोहला : सियाराम ने ”तुंहर टोकन ऐप” से घर बैठे प्राप्त किया टोकन


      विकासखण्ड मोहला के ग्राम काड़े निवासी किसान सियाराम आज एकटकन्हार धान उपार्जन केंद्र पहुंचे थे। उन्होने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए घर बैठे ही किसान-तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई। वही ऐप के माध्यम से टोकन मिलने से उपार्जन केन्द्र जाने में लगने वाले समय एवं कतार में लगने वाले श्रम दोनों की बचत हो रही है।  


      सियाराम ने बताया कि एकटकन्हार धान उपार्जन केंद्र में 120 क्विंटल धान लेकर विक्रय करने पहुंचे है। यहां सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त बारदाना, पारदर्शी प्रक्रिया तथा उपस्थित कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार सराहनीय रहा। जिससे धान विक्रय सुविधाजनक हो गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी से किसानों को बेहतर आमदनी हो रही है। इस वर्ष की फसल पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर हुई है। जिससे आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने धान का उचित समर्थन मूल्य एवं पारदर्शी प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े : मोहला : अमीन भर्ती परीक्षा हेतु व्यापम ने जारी किए दिशा-निर्देश

Exit mobile version