छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन में 201 क्विंटल धान अधिक पाया गया…

राजनांदगांव| प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने कुमरदा तहसील के धान खरीदी केंद्र रतनभांठा का निरीक्षण किया। भौतिक सत्यापन में यहां 201 क्विंटल धान अधिक पाया गया। यहां 504 कट्‌टा अतिरिक्त मिला है।

बताया गया कि संवेदनशील उपार्जन केंद्र रतन भाट में मोटा धान में 216 कट्टा कम, सरना धान 137 कट्टा अधिक और पतला धान 583 कट्टा अधिक पाया गया है। अब तक जिले में 50451 पंजीकृत किसानों से 616 करोड़ 74 लाख 57 हजार रुपए मूल्य का 2597284 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 308146.80 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.