New Year 2026: ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, शहरभर में चलेगा विशेष जांच अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

रायपुर | Raipur News

नए साल 2026 के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में ड्रंक एंड ड्राइव की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। इसके तहत रायपुर के सभी एंट्री प्वाइंट समेत करीब दो दर्जन प्रमुख चौक–चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित कर शहरभर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

होटल, क्लब और फार्म हाउस पर भी कड़ी नजर

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान होटल, क्लब और फार्म हाउस में आयोजित होने वाली पार्टियों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
रात 12 बजे के बाद शराब परोसने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में वाहन जब्त कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर मनाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढे़ : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का ऐलान: 29 से 31 दिसंबर तक ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन, सरकारी कामकाज रहेगा ठप…