WhatsApp पर शुरू हुआ भारत सरकार का Nyaya Setu, अब एक मैसेज में मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद
नई दिल्ली।
भारत सरकार ने आम नागरिकों को त्वरित और आसान कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार की डिजिटल पहल न्याय सेतु (Nyaya Setu) अब सीधे WhatsApp पर उपलब्ध हो गई है। इसकी घोषणा कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से की गई है।
इस नई सुविधा के तहत अब लोगों को कानूनी जानकारी या सलाह के लिए दफ्तरों और वकीलों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp के जरिए ही नागरिक घर बैठे मुफ्त कानूनी मार्गदर्शन पा सकेंगे।
क्या है न्याय सेतु?
न्याय सेतु भारत सरकार द्वारा अगस्त 2024 में शुरू की गई एक डिजिटल सेवा है, जिसका उद्देश्य कानूनी सहायता को सरल, तेज और सभी के लिए सुलभ बनाना है। यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को बिना जटिल प्रक्रियाओं के सही कानूनी जानकारी तक पहुंच देता है।
अब WhatsApp इंटीग्रेशन के साथ, यह सेवा और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी। मंत्रालय के अनुसार, यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि पेशेवर कानूनी सहायता हर नागरिक को समय पर और आसानी से मिल सके।
WhatsApp पर कैसे लें कानूनी मदद?
न्याय सेतु का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस WhatsApp पर इस नंबर पर मैसेज करना होगा:
📲 7217711814
- यह नंबर WhatsApp पर ‘टेली-लॉ (Tele-Law)’ के नाम से दिखाई देगा
- चैटबॉट आपको कानूनी सलाह, कानूनी जानकारी और सहायता के विकल्प देगा
- शुरुआत में मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन मांगा जा सकता है
हालांकि, फिलहाल बिना वेरिफिकेशन के भी कई तरह की कानूनी जानकारी और सामान्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
किन यूजर्स के लिए उपलब्ध?
न्याय सेतु WhatsApp चैटबॉट:
- Android
- iOS
- WhatsApp Web
तीनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है और भारत के सभी WhatsApp यूजर्स इसके जरिए कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
क्यों है यह पहल खास?
- मुफ्त कानूनी जानकारी
- घर बैठे आसान एक्सेस
- ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक पहुंच
- डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम
यह भी पढे़ : 200MP कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ आ सकता है Oppo Reno 15 Pro Mini, लॉन्च से पहले कीमत लीक






